![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-12-at-8.06.18-AM.jpeg)
जोशीमठ : नवरत्न कंपनी एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट टाउनशिप में नव दुर्गा पूजा उत्सव की धूम
हिंदुस्तान की नवरत्न कंपनियों में शुमार एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में पहली बार दुर्गा पूजा उत्सव बड़ी धूमधाम पूर्वक मनाया गया। एनटीपीसी टाउनशिप रविग्राम जोशीमठ में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजेंद्र प्रसाद अहरिवार,परियोजना प्रमुख एवं श्रीमती उषा अहरिवार अध्यक्षा अलकनन्दा महिला समिति तपोवन ने संयुक्त रूप से किया। इस महोत्सव में एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं टाउनशिप परिवार के सदस्यों ने भी इस दुर्गा शक्ति पूजा उत्सव में बड़े ही भक्ति भाव से भाग लेकर माँ दुर्गा का आशीष प्राप्त किया।