हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन नेशनल स्पोर्ट्स डे पर क्रॉस कंट्री रेस – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन “नेशनल स्पोर्ट्स डे”पर युवा खेल विकास समिति द्वारा क्रॉस कंट्री रेस आयोजित।

संजय कुंवर जोशीमठ

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स लीजेंड मेजर ध्यान चंद को समर्पित और उनके जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस सीमांत नगर जोशीमठ में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जोशीमठ युवा खेल विकास समिति के तत्वाधान में स्थानीय रविग्राम खेल मैदान में आज सुबह रिमझिंम बारिश की बौछार के बीच क्रॉस कंट्री स्पर्धा एथलेटिक्स सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। समिति के प्रभारी समीर डिमरी ने बताया कि आज सुबह मलारी रोड पर रविग्राम से AT नाले तक क्रॉस कंट्री रेस में जूनियर सीनियर पुरुष महिला वर्ग ओपन केटेगिरी सहित विवाहित महिला वर्ग में 4 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस संपन्न हुई।जिसमे क्षेत्र के युवाओं स्कूली बच्चों,सहित क्षेत्र की महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कल खेल प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा।

Next Post

खेल महोत्सव रस्साकशी में परसारी और बड़गांव की ममंद फाइनल में - संजय कुंवर जोशीमठ

युवा खेल विकास समिति के खेल महोत्सव का दूसरा दिन पालिका ईओ भारत भूषण रहे मुख्य अथिति संजय कुंवर जोशीमठ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जोशीमठ के रविग्राम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका […]

You May Like