नरेंद्र पोखरियाल बने निर्विरोध हाट गांव के सरपंच – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

ग्राम पंचायत हाट में आज वन पंचायत सरपंच का चुनाव किया गया। जिसमें नरेंद्र पोखरियाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच चुना गया।

रविवार को ग्राम पंचायत हाट में वन पंचायत सरपंच का चुनाव किया गया। जिसमें राजस्व उप -निरीक्षक महावीर सिंह नेगी व उप-निरीक्षक नीरज की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें नरेन्द्र पोखरियाल को निर्विरोध रूप से सरपंच चुना गया। वहीं व्ययोवृद्ध श्री मंगली लाल , श्रीमती गणेशी देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती पुष्पा देवी, प्रीतम सिंह नेगी , दिनेश लाल, मुकेश पंत,होरी लाल निर्विरोध रूप से सदस्य चुने गए। ग्राम प्रधान हाट राजेंद्र हटवाल ने नवनियुक्त वन सरपंच नरेंद्र पोखरियाल और सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पूर्व सरपंच सोहन कुमार को भी सफल कार्यकाल के लिए की बधाई दी।

Next Post

सीमांत जोशीमठ में अंकिता के हत्यारों का पुतला दहन कर फांसी की मांग की - संजय कुंवर

संजय कुंवर, जोशीमठ पहाड़ की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने और हत्यारों को फांसी देने की मांग के लिए अब सीमांत नगर जोशीमठ में भी आवाज उठने लगी है।   जोशीमठ नगर के नटराज चौक पर आज पूर्व सीएम हरीश रावत की उपस्थिति में कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश सरकार की नाकामयाबी […]

You May Like