नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क और आईटीबीपी द्वारा हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण कर हर्षोल्लास से मनाया गया – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ : सुख समृद्धि, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण प्रेम का प्रतीक हरेला लोक पर्व जोशीमठ क्षेत्र में भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

 

सावन महीने के पहले दिन इस प्रकृति लोक पर्व में नन्दा देवी नेशनल पार्क के सौजन्य से जोशीमठ के विभिन्न वार्डों में वृहद वृक्षारोपण कर इन पोधों के संरक्षक हेतु संकल्प भी लिया गया।

 

नगर पालिका जोशीमठ तहसील प्रशासन, जेपी कम्पनी, सेना, सहित,आईटीबीपी, और स्कूली बच्चो ओर एनसीसी कैडिटों ने मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारी और वन कर्मियों के साथ मिल कर जोशीमठ को हरित क्षेत्र बनाने की पहल करते हुए वृक्षारोपण किया। छात्रों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Next Post

हरेला पर्व पर किया 20 से अधिक फलदार पौधा का रोपण - पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोपेश्वर सेवा केंद्र के राजयोगी भाई बहनों द्वारा सेंट्रल स्कूल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आम, माल्टा, नींबू, कटहल जैसे 20 से अधिक संख्या में फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। सेंट्रल स्कूल के प्रिंसिपल श्री पराग […]

You May Like