नन्दा नन्दी कुंड और स्वनूल सोना शिखर के लिए हुई विदा – वीडियो में देखें देवभूमि के साक्षात देवता

Team PahadRaftar

रघुबीर नेगी
उर्गम घाटी

नन्दा नन्दी कुंड और स्वनूल सोना शिखर के लिए विदा हुयी

भगवती मां गौरा की कैलाश विदाई के बाद शाम को उर्गम घाटी के बडगिण्डा गांव में रात्रि में जागरों के माध्यम से भूमियाल देवता के सानिध्य में नन्दा स्वनूल समेत सभी पंचनाम देवताओं को बुलाया जाता है।

 

पूजा अर्चना के बाद भोग लगाया जाता है जिसमें नन्दा के खड्ग दाणी देवी माँ चण्डिका भूमियाल देवता के निशान आदि देवताओं को मंदिर में विराजमान होते है।

रात्रि के सभी पहर में पूजा होती है व देवता अवतरित होते हैं। अगले दिन भर्की भूमियाल देवता बड़े भाई घंटाकर्ण से देवमिलन हेतु मां कालिका राजराजेश्वरी व अन्य देवी देवताओं के साथ चोपता थान में पहुंचते है जहां देवता आसन लेते है।

 

भर्की भूमियाल व घंटाकर्ण उर्गम कटार से तो विश्वकर्मा पत्थर से आसन लेते है।

यहां एक वर्ष बाद गरूड तो दूसरे वर्ष नन्दा स्वनूल का मेला होता है। शाम चार बजे घंटाकर्ण एवं भर्की भूमियाल धनाड़धोड़ अपनी धियाण नन्दा स्वनूल देवी को समूण कलेऊ स्थानीय उत्पाद के साथ नन्दीकुंड एवं सोना शिखर के लिए जागरों के माध्यम से विदा करते हैं भावुक पलों के साथ नन्दा स्वनूल देवी मायके को सुख समृद्धि खुशहाली का आशीष देकर उच्च हिमालय में विराजमान नन्दी कुण्ड एवं सोना शिखर को लौट जाती है‌।
लोक कथाओं के अनुसार भगवान नारायण बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व देवमिलन हेतु हर तीसरे वर्ष उर्गम घाटी आते है जहां मौजूद है प्रथम बदरी ध्यान बदरी पूर्व समय में बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ जी के रावल एक दिन विश्राम के लिए उर्गम घाटी आते थे।वर्तमान समय में रावल जी के उर्गम घाटी आने की परम्परा टूट चुकी है केवल चार वर्ष पहले कुछ पल के लिए बदरीनाथ के रावल जी उर्गम घाटी में पहुंचे थे। मेले में दाकुड़ी झूमेला जागर गायन होता है।

Next Post

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में 22 अप्रैल से आयोजित महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : पंच केदारों में तृतीय केदार नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आगामी 22 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित होने वाले ग्यारह दिवसीय विशाल महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर है। महायज्ञ के सफल संचालन के लिए प्रधान मक्कू विजयपाल नेगी ने जिलाधिकारी […]

You May Like