स्वर्गीय नरेंद्र सिंह भंडारी की मूर्ति पर शरारती तत्वों द्वारा छेड़खानी – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली : पूर्व राज्य मंत्री स्व.नरेन्द्र सिंह भंडारी की मूर्ति पर शरारती तत्वों द्वारा बार-बार छेड़खानी किए जाने पर जहां राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है वहीं भाजपा-कांगेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों की राजनीति भी करने लगे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पोखरी कस्बे में जिस जगह पर स्व.नरेंद्र सिंह भंडारी की मूर्ति स्थापित की गई है वहां नगर पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था न किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां स्टेडियम के पास स्व.भंडारी की मूर्ति के सामने ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का कोर्ट, तहसील कार्यालय व जूनियर हाईस्कूल स्थापित है। जनपद चमोली के विकास पुरुष स्व. नरेन्द्र सिंह भंडारी ने अविभाजित उत्तर प्रदेश मे पर्वतीय विकास राज्य मंत्री के पद पर रहकर जनपद चमोली का चहुंमुखी विकास किया। जिससे उन्हे विकास पुरुष के नाम से जाना जाने लगा। सर्व प्रथम स्व.नरेन्द्र सिंह भंडारी की मूर्ति हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान के सचिव डा.योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल ने डिग्री कालेज नागनाथ-पोखरी मे स्थापित की थी। तब डिग्री कालेज का नाम भी चन्द्रकुवंर बर्त्वाल के नाम पर रखा गया। मूर्ति स्थापित करने के कुछ समय बाद किसी बड़ह राजनीतिक साजिश के तहत मूर्ति को तुडवाया गया। इसमें एफआईआर भी दर्ज हुई। लेकिन राजनीतिक प्रभाव के आगे कार्यवाई असफल रही।
पोखरी में नगर पंचायत गठन के बाद विशाल वार्ड के पार्षद जो कि जिला नियोजन समिति के सदस्य भी रहे विष्णु प्रसाद चमोला ने पुरातत्व विभाग को मूर्ति लगाने का प्रस्ताव दिया। जिला योजना से 14.30 लाख रुपए की राशि से स्टेडियम के पास भंडारी की मूर्ति स्थापित की गई। यहां पर अनेकों बार मूर्ति पर छेडछाड़ करते हुए कभी ऑखों पर मास्क बांधा जाता है तो इस बार बाजार से स्याही खरीदकर मूर्ति की दोनों ऑखों में डालकर महान पुरुष का अपमान किया गया है। पूर्व पार्षद विष्णु प्रसाद चमोला ने पुलिस अव्यवस्था व नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत यहां पर एक कैमरा लगाती तो शरारती तत्व पकड़ में आ जाते। उन्होने कहा कि विनायकधार तिराहे पर पोखरी-गोपेश्वर सड़क नरेन्द्र सिंह भंडारी के नाम से लगा बोर्ड था, वह भी गायब है। वहीं भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगाई गई स्व. नरेन्द्र सिंह भंडारी की मूर्ति की उपलब्धि को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व जिले के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - पहाड़ रफ्तार

महा शिवरात्रि के मेले पर चमोली जिले के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। सुबह से लेकर सायं तक जलाभिषेक के लिए भक्तों को मंदिरों के बाहर लंबी कतार लगानी पड़ी। इस दौरान जगह जगह मेलों का आयोजन भी किया गया। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए गोपेश्वर […]

You May Like