औली सड़क पर पाला से बचाव के लिए पालिका ने किया नमक का छिड़काव

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

औली : विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली सड़क पर पाला से बचाव के लिए पालिका द्वारा नमक का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे पर्यटकों को मिल रही राहत।

नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा जोशीमठ में ठंड के प्रकोप को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुविधा हेतु औली मोटर मार्ग पर गिरी बर्फ व पाले को पिघलाने के लिए प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में औली रोड़ पर पाले के उपर नमक का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही शीतलहर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर अलाव जलाकर लोगों को ठंडक से बचाव के लिए राहत दी जा रही है।

 

Next Post

जोशीमठ : महिलाओं को कैलीग्राफी और स्ट्रिंग आर्ट का दिया जा रहा प्रशिक्षण 

चमोली में महिलाओं की आर्थिकी का मजबूत जरिया बनने लगा भोजपत्र, जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को कैलीग्राफी और स्ट्रिंग आर्ट का दिया जा रहा प्रशिक्षण  संजय कुंवर  चमोली में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाले दुर्लभ भोजपत्र की छाल महिलाओं की आर्थिकी का मजबूत जरिया बनने लगा है। इसको लेकर […]

You May Like