मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य में किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ के लिए बाडागांव को किया सम्मानित – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

कृषि कार्य के लिए भद्रेश्वर एफपीओ बड़ागांव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
संजय कुँवर,ज्योतिर्मठ
जोशीमठ : जनमैत्री संस्था के भद्रेश्वर एफपीओ बड़ागांव को कृषि कार्य में किसानों की आर्थिकी सुधार के लिए राज्य स्तरीय पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरुष्कार नाबार्ड के स्टेट क्रेडिट सेमिनार में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि संस्था जन मैत्री द्वारा विकासखंड जोशीमठ के बड़ागांव क्षेत्र में वर्ष 2019में एक एफपीओ का गठन कर क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी सुधार हेतु कृषि कार्य पर जोर दिया गया, वर्तमान में एफपीओ से 300से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। एफपीओ द्वारा जन मैत्री एवं नाबार्ड के मार्गदर्शन में सब्जी उत्पादन, फलोत्पादन, के साथ साथ इनकी ग्रेडिंग प्रोसेसिंग आदि पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही किसानों द्वारा उत्पादित उत्पाद को अपने विपणन केंद्र के माध्यम से विक्रय किया जाता है, एफपीओ द्वारा फल प्रसंस्करण यूनिट भी स्थापित किया गया है। जन मैत्री के सचिव  प्रदीप चौहान ने बताया कि भद्रेश्वर एफपीओ क्षेत्र के अंतर्गत कृषि कार्यों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न क्रियाकलाप का आयोजन करता है, संस्था द्वारा समय समय पर किसानों को कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण, भ्रमण जैसे कार्यक्रम का संचालन करती है व किसानों की समस्याओं को क्लस्टर स्तर पर ही दूर करने का प्रयास करती है, कहा की सामूहिक खेती करने से किसानों द्वारा अच्छी आमदनी प्राप्त की जा रही है। अध्यक्ष मोहन कमदी एवं सीईओ मोहन बिष्ट ने पुरुस्कार प्रदान करने के लिए नाबार्ड और जन मैत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

महिला हेल्पलाइन में आने वाली पीड़ितों व शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना जाए : श्वेता चौबे

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा किया गया पुलिस लाइन व अन्य शाखाओं का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश शुक्रवार को चमोली की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा पुलिस लाइन चमोली स्टोर कार्यालय, शस्त्रागार, मनोरंजन कक्ष, जिम, भोजनालय,पुलिस अस्पताल,महिला हेल्पलाइन,यातायात कार्यालय,दूरसंचार रेडियो केंद्र व पुलिस लाइन आवासीय परिसरों आदि शाखाओं का निरीक्षण […]

You May Like