मुख्यमंत्री धामी से जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन तिवारी ने जिले की समस्याओं के निराकरण की मांग की – लक्ष्मण नेगी

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान तिलवाडा गढ़वाल मण्डल विकास निगम में मुलाक़ात करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में फैली समस्याओं के निराकरण की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापनों का पुलिन्दा सौपते हुए उन्होंने कहाँ कि 1997 में जिला बनने के बाद से यहाँ पर तहसीलों की समस्या बनी हुई है, जनपद का क्षेत्रफल अधिक फैला हुआ है। जबकि यहाँ पर मात्र तीन तहसीले रेगुलर कार्य कर रही हैं।जबकि बसुकेदार उप तहसील को पूर्ण तहसील की मान्यता दी जाए। जिससे जनता के कार्यों को पूरा करने में बड़ी दिक्क़ते आ रही हैं,इसके लिए जिले में दो नई तहसीलों अगस्त्यम्युनि व तल्लानागपुर मे खोलने की नितांत आवश्यकता है। इसके अलावा कई सड़कों एवं अन्य समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि जिला आपदा की दृष्टि से भी अति संवेदनाशील है, साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम सहित बदरीनाथ धाम का भी मुख्य पड़ाव पड़ता है। इन जनहित की मांगों को यथा शीघ्र पूर्ण करने में अपना सहयोग  देने की कृपा कीजिएगा।

वहीं चोपता क्षेत्र में बड़ी आबादी होने से स्वास्थ्य सेवाओं की परेशानी को देखते हुए यहाँ पर 20बेड का आधुनिक सुविधा वाला अस्पताल बनाया जाए। चन्द्रनगर में आईटीआई संस्थान खोला जाये जिससे यहाँ की लगभग 40हजार आबादी को सीधे लाभ मिल सके। बीते 25 सितम्बर को केदारनाथ से अपने घोड़े-खच्चरों कि लेकर वापस अपने गाँव लौट रहे मुसाढ़ूग जखोली निवासी तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा रात्रि को टककर मारी गई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी। और एक अन्य गंभीर घायल अवस्था मे पाया गया था। जिसका देहरादून में अभी इलाज जारी है, इनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं हैं साथ ही इनके अनाथ छोटे बच्चों के भरण पोषण हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दी जाय।मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग जोकि वर्षों से वन प्रभाग केदारनाथ क्षेत्र के अधीन हैं। जिसमे 9किलोमीटर सड़क मार्ग की स्वीकृति ना मिलने से रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों  का पर्यटक क्षेत्र एंव धार्मिक स्थल भी है,को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन स्वीकृति दिलाने की आवश्यकता है। ताकि राज्य में बाहरी पर्यटकों की संख्या और इजाफा हो सके।

तल्लानागपुर क्षेत्र के 50से 60 ग्राम पंचायतों की आबादी को एक महाविद्यालय की नितांत आवश्यकता है। इस क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अगस्त्यम्युनि या तो श्रीनगर गढ़वाल जाना पड़ता है। उच्च शिक्षा के लिए इतनी दूर जाने मे कई होनहार छात्र-छात्राओं के परिवार आर्थिक तंगी से पढ़ाई का खर्चा बहन नहीं कर पाते ओर अधूरी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होते हैं। इसलिए तल्लानागपुर में महाविद्यालय खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करे।

इसी प्रकार अन्य विभिन्न जन मांगो के समाधान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्रों की फाइल सौंपी. इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवारी, सुमन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगम्बर नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Next Post

प्रदीप पुरोहित जिला अध्यक्ष व कैलाश भट्ट बने जिला मंत्री - केएस असवाल

गौचर : राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा चमोली का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान और प्रदेश महामंत्री मनोज अवस्थी की निर्देशन में संपन्न हुआ। जनपद अधिवेशन में जिला अध्यक्ष पद पर प्रदीप पुरोहित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र राणा, जिला मंत्री पद पर कैलाश भट्ट,कोषाध्यक्ष […]

You May Like