जोशीमठ : मुख्य सचिव व डीजीपी अशोक कुमार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, मुख्य सचिव ने क्या कहा देखें वीडियो – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा.सुखवीर सिंह संधू ने रविवार को जोशीमठ पहुंचकर भूधंसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ डीजीपी पुलिस अशोक कुमार एवं सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भूधंसाव कारणों का पता लगाया जा रहा है और इसके कारणों का पता लगने पर जो भी ट्रीटमेंट्स आवश्यक होगा वो यहां पर किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि तत्कालिक रूप से नागरिकों की सुरक्षा बेहद अहम है और स्थानीय प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में रिस्क ना लें। ऐसी स्थिति में कभी भी नुकसान ज्यादा हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा जहां पर व्यवस्था की गई है, वहां पर जल्द से जल्द शिफ्ट करें। इस दौरान मुख्य सचिव ने मनोहर बाग, सिंगधार, मारवाडी स्थित जेपी कंपनी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को आपदा की स्थिति के बारे में अवगत कराया।

Next Post

जोशीमठ नगर वासियों और प्रभावितों के साथ खड़ा रहूंगा हौसला बनाए रखें : हरीश रावत

जोशीमठ नगर वासियों और प्रभावितों के साथ खड़ा रहूंगा हौसला बनाए रखें संजय कुंवर जोशीमठ आपदा अपडेट जोशीमठ में आई भू धंसाव की आपदा को लेकर अब उत्तराखंड के विपक्ष ने भी आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर में डेरा डाल दिया है। पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत क्षेत्र के स्थानीय विधायक […]

You May Like