डा. मोहन प्रसाद मिश्रा का हृदय गति रुकने से निधन, जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की

Team PahadRaftar

केएस असवाल गौचर

गौचर पालिका क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डा. मोहन प्रसाद मिश्रा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है शनिवार को अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डा मोहन प्रसाद मिश्रा की शुक्रवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें श्रीनगर चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका। उनकी उम्र 80 साल के आसपास बताई जा रही है।वे अपने पीछे दो जवान बेटों व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। शनिवार को अलकनंदा नदी तट पर उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनकी चिंता को उनके दो पुत्रों के अलावा परिजनों ने मुखाग्नि दी। शनिवार को शोक में दो घंटे के लिए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उनकी अंत्येष्टि में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पालिका सभासद अजय किशोर भंडारी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Next Post

नन्दा नन्दी कुंड और स्वनूल सोना शिखर के लिए हुई विदा - वीडियो में देखें देवभूमि के साक्षात देवता

रघुबीर नेगी उर्गम घाटी नन्दा नन्दी कुंड और स्वनूल सोना शिखर के लिए विदा हुयी भगवती मां गौरा की कैलाश विदाई के बाद शाम को उर्गम घाटी के बडगिण्डा गांव में रात्रि में जागरों के माध्यम से भूमियाल देवता के सानिध्य में नन्दा स्वनूल समेत सभी पंचनाम देवताओं को बुलाया […]

You May Like