विधायक महेंद्र भट्ट ने किया आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कोरोनाकाल में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित। शनिवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने दशोली ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर – घर जाकर लोगों की मदद की गई।आज के इस कार्यक्रम में विधायक के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, रमेश मैखुरी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाश्वान, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला तिवाड़ी, विक्रम बर्तवाल ,गजपाल बर्तवाल ,अवदेश रॉवत,भगत भगत फर्स्वाण, मोहन नेगी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

रामलीला मंचन : राम को 14 वर्ष का वनवास व कैकेयी को मिला वर -अनुराग थपलियाल सैकोट

दशोली ब्लॉक के सैकोट गॉव में आजकल रामलीला की धूम मची हुई है। रामलीला के चौथे दिन मंथरा कैकेयी संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद का मंचन किया। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। राम को 14 वर्ष के लिए वन भेजने का कैकेयी का दशरथ से वर मांगने के दृश्य […]

You May Like