जागतोली दशज्यूला महोत्सव में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कवि सम्मेलन ने दर्शकों को बांधे रखा – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर दशज्यूला क्षेत्र की हृदय स्थली के रूप में विख्यात जागतोली के क्रीड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय महिला मंगल दलों, विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों, स्थानीय प्रतियोगिताओं ने प्रतिभाग किया। जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन कलश संस्था के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों ने देर सांय तक कविताओं का भरपूर आनन्द उठाया। जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन पशुपालन, दुग्ध विकास / जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र को प्रकृति ने नव नवेली दुल्हन की तरह सजाया है। उन्होंने कहा कि जनपद रूद्रप्रयाग के चहुंमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल करने की सख्त जरूरत है जिससे सीमान्त क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंच सके! कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का सपना शीघ्र साकार होगा। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए गोद वैली के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से वार्ता की जायेगी। उन्होंने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि आने वाले समय में जागतोली दशज्यूला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में स्थानीय लघु उद्योगों को अपनाने का आवाह्न किया। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के सन्मुख जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने, चण्डिका व नैणी देवी मन्दिर को तीर्थाटन के रूप में विकसित करने तथा पशुपालन केन्द्र जागतोली का उच्चीकरण करने सहित अनेक समस्याओं को रखा तथा महोत्सव के आयोजन के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा़ ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी ने कहा कि भविष्य में जागतोली दशज्यूला महोत्सव को और भव्य बनाने के प्रयास किये जायेंगे। महोत्सव महासचिव कालिका काण्डपाल ने अतिथियों को जागतोली दशज्यूला क्षेत्र की पौराणिक, धार्मिक , सांस्कृतिक गतिविधियों से रूबरू करवाया! महोत्सव उपाध्यक्ष दलेब राणा ने अतिथियों के सन्मुख क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए अनेक मांगे रखी! महोत्सव अध्यक्ष अधिवक्ता जयवर्धन काण्डपाल ने अभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन, रस्साकशी, कब्बडी, खो खो, मांगल गीत, झुमेलू सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया महिला मंगल दल आगर, थपलगांव, ईशाला, वनथापला, बौरा सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं व शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।महोत्सव के दूसरे दिन कलश संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। इस मौके पर सितारगंज सब्जी मंडी अध्यक्ष अमरजीत सिंह कटवाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सितारगंज उदय सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह, महोत्सव संरक्षक लखपत भण्डारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, महामंत्री अनूप सेमवाल, मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट, महामंत्री अर्जुन नेगी, धन श्याम पुरोहित, जगदम्बा प्रसाद बेजवाल, बीना भटट्, प्रदीप नेगी, मगन सिंह नेगी, विमल बिष्ट, जसवन्त सिंह नेगी, आशीष पुरोहित, संजय नेगी, दिगम्बर नेगी, सतवीर जग्गी, जे एस नेगी, राजपाल राणा, धीर सिंह बिष्ट, गजेन्द्र सिंह बर्त्वाल, कमलकान्त, सुभाष काण्डपाल, कमल चौहान, हीरा नेगी, जयपाल भण्डारी, सुदर्शन नेगी, धनपाल सिंह नेगी सहित महोत्सव समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे।

Next Post

पालिका जोशीमठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव और शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन - संजय कुंवर

जोशीमठ : नगर पालिका द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव और शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन संजय कुंवर जोशीमठ आजादी के 75 वीं वर्ष गांठ और शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा स्थानीय प्रियदर्शनी मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या काआयोजन किया गया। कार्यक्रम देखने जोशीमठ […]

You May Like