भूस्खलन से खतरे में मठ गांव, हर रात खौफजदा, विस्थापन की मांग – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भारी बारिश से मठ गांव के नीचे से निरंतर भूस्खलन और भू-धंसाव से गांव को खतरा पैदा हो गया है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है, लोग हर रात रतजगा कर बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शासन – प्रशासन से भूगर्भीय जांच कर विस्थापन की मांग की। गौरतलब है कि मठ गांव के नीचे से लंबे समय से भू-धंसाव हो रहा है। जो धीरे-धीरे अब विकराल रूप धारण कर गांव तक पहुंच गया है। भू-धंसाव से मठ गांव के पुष्कर सिंह की मकानों खतरे की जद में आ गई है। वहीं भूस्खलन से आनंद सिंह के दो गौशाला भी खतरे में आ गए हैं।

आनन-फानन में उन्होंने मवेशियों को दूसरों की गौशाला में बांधी हैं। गांव के नीचे से निरंतर हो रहे भू-धंसाव से मठ गांव के 25 परिवारों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बरसात सीजन में लोग हर दिन रतजगा कर रात बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गांव की भूगर्भीय जांच कर विस्थापन की मांग की है।

Next Post

युवा कल्याण विभाग द्वारा रविग्राम खेल मैदान में अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रैली - संजय कुंवर जोशीमठ

सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के खेल मैदान रविग्राम में युवा कल्याण विभाग जोशीमठ चमोली के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडंम रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन कमल सिंह पवाँर बीडीओ जोशीमठ और क्षेत्रीय युवा समिति के अध्यक्ष पुरण सिंह राणा ने किया। रैली में विभिन्न […]

You May Like