गौरा देवी की कर्मभूमि रैणी में वृहद वृक्षारोपण – संजय कुंवर रैंणी जोशीमठ

Team PahadRaftar

ऋषि गंगा घाटी में आज 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर गौरा देवी की कर्मभूमि रैंणी में कोविड -19 टीम चमोली के सहयोग से ग्राम पंचायत रैणी,नन्दादेवी नैशनल पार्क ,अलकनन्दा भूमि सरंक्षण के सयुक्त तत्वाधान में गौरा देवी के याद में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।जिसमें इमारती व फलदार पौधा का रोपण किया गया।

इस अवसर पर नन्दा देवी नेशनल पार्क के DFO नन्दा बल्लभ शर्मा,पूर्व DFO लक्ष्मण सिंह रावत,DFO अलकनन्दा सर्वेश दुवे,वन क्षेत्र अधिकारी आर0 एस0 बुटोला,कोविड -19 टीम के सदस्य बैशाख सिंह रावत, डॉ0 त्रिलोक सिंह रावत,धन सिंह बिष्ट,धन सिंह घरिया पेड़ वाले गुरु जी,श्री नन्दन सिंह रावत, मोहन सिंह राणा , धर्मेंद्र नेगी बेनाकुली, जन मैत्री के संयोजक श्री प्रदीप चौहान, पुष्कर सिंह राणा ग्राम प्रधान क़ागा,गरपक महिला मंगल दल अध्यक्षा श्रीमती बिना देवी,युवक मंगल दल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,वृक्षामित्री श्रीमती बाली देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्षा मालकी देवी,रैणी गॉव के सरपंच श्री सुरेंद्र सिंह राणा व समस्त ग्राम सभा रैंणी के लगभग 150 लोगों नर प्रतिभाग किया।

Next Post

जोशीमठ डाँडो वार्ड में पशुओं में खुरपका संक्रमण फैला - संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ नगर क्षेत्र के डाँडो वार्ड सहित कई अन्य वार्डों के पशु पालकों के पालतू पशुधनों गाय,बछड़ों आदि पर संक्रमित रोग मुंहपका-खुरपका रोग ( FMD ) तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते पालतू पशुओं खासकर दुधारू पशुओं और बछड़ों और अन्य गौ वंशों के मुँह,और पैरों पर ये संक्रमण […]

You May Like