ऊखीमठ : शहीद जवान रविन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ आज दी अंतिम विदाई

Team PahadRaftar

शहीद जवान रविन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ आज दी अंतिम विदाई       

लक्ष्मण नेगी         

ऊखीमठ : अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह (36) को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे शहादत को प्राप्त हो गए। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात्रि में रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से आज 20 जनवरी 7 बजे, पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

रुद्रप्रयाग संगम में अंत्येष्टि के दौरान क्षेत्र वासियों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और केदारनाथ विधायक ने अंतिम विदाई में सम्मिलित हुए। अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुई केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस शोक की घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। कहा, रविंद्र के परिवारजनों को जानती हूं और उनके पिता भी गांव की सेवा में लगे रहते हैं। कहा, भगवान केदारनाथ से प्रार्थना है कि भारत माता के वीर सपूत रविन्द्र सिंह के परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे। वहीं गांव वासियों ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है। हर कोई इस घटना से दुखी है। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे। रविन्द्र मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रविन्द्र की शहादत से हर कोई दुखी है। उन्होंने देश की सेवा करते हुए वीरगति पाई है किंतु उनके जाने से गांव ही नहीं सम्पूर्ण जनपद में शोक की लहर है और हर कोई दुखी है।शहीद जवान रविन्द्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ आज दी गई अंतिम विदाई ।

 

Next Post

गौचर : रेल निर्माण कंपनी और रानौं के ग्रामीणों के बीच हुई बैठक, ग्रामीणों ने रखी विभिन्न मांग

केएस असवाल  गौचर : रेल विकास निगम द्वारा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण में लगी कंपनियों और रानौ के ग्रामीणों के बीच वार्ता की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपना मांग पत्र सौंपा गया। रेल लाईन निर्माण कार्य से प्रभावित ग्रामीणों ने निगम के अधीन कार्यरत कंपनियों के अधिकारियों से […]

You May Like