मन की बात कार्यक्रम सर्व समाज के लिए प्रेरणादायक : रघुवीर बिष्ट

Team PahadRaftar

मन की बात कार्यक्रम सर्व समाज के लिए प्रेरणादायक : रघुवीर बिष्ट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड जनपद चमोली के सभी बूथों पर सुना गया। इसी परिपेक्ष में जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पाडुली बूथ पर भी सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हल्देश्वर महादेव मंदिर समिति एवं पाडुली महिला मंगल दल एवं सांस्कृतिक टीमों द्वारा मन की बात सुनने के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया एवं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पाडुली बूथ पर पंचायत चौक पर आयोजित कार्यक्रम में वयोवृद्ध पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का कार्यक्रम के संस्करणों को चलाने से आने वाले नई पीढ़ी को संपूर्ण देश के बारे में जानकारियां प्राप्त होती है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज में प्रतिभावान एवं समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों एवं मेहनतकश किसानों के बारे में गहनता से जानकारी सारे समाज को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मिलती है। मन की बात का कार्यक्रम आने वाले समाज के लिए पथ प्रदर्शक का काम करेगा। उन्होंने कहां के प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात का कार्यक्रम कोई भी राजनीतिक नहीं है दूसरी ओर देश के अनेकों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा बनाने वाले चाहे वह खिलाडी हो मेहनतकश किसान हो सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से अनेकों पिछड़े वंचित शोषित समाज में काम करने वाले समाजसेवी हो अथवा अपने अथक परिश्रम से देश के लिए अनेकों आधुनिक तकनीकी विकसित करने वाले वैज्ञानिक हों ऐसे प्रतिभावान लोगों के बारे में जानकारी भी मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से ही हम सबको मिलती है हमने देखा कि पिछले एपिसोड में मोटे अनाज के बारे में हम सबको जानकारी मिली और आज मिलिट मिशन के तहत उत्तराखंड का मोटा अनाज देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है इसका सीधा लाभ हमारे पर्वती किसानों को मिलेगा। मन की बात के कार्यक्रम से इसी प्रकार की अनेकों प्रेरणादायक बातें नई पीढ़ी को मिलती है। इस अवसर पर जनपद चमोली के सह प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देश की अनेक संस्कृतियों गतिविधियों एवं सांस्कृतिक विरासओं के बारे में भी जानकारी नई पीढ़ी को मिलती है हमें प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह ठीक 11:00 बजे मोबाइल रेडियो टेलीविजन आदि के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए मन की बात कार्यक्रम सुनने से हमारे मन मस्तिष्क में नई जानकारियों का आदान-प्रदान होता है। इस अवसर पर अत्याधिक संख्या में पूर्व सैनिक सांस्कृतिक टीमें एवं समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला सह प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा कैप्टन राजवीर सिंह जगवान सुलभ सिंह कठैत महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी पूर्व रेंज अधिकारी रघुनाथ सिंह नेगी पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह रावत पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुंतला बिष्ट बंदना नेगी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह बिष्ट बूथ प्रभारी डॉक्टर एचपी मंगाई कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट विजय सिंह रावत परमिंदर सिंह रावत भगत सिंह बर्तवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन दीपक बिष्ट ने किया।

Next Post

खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने चारधाम यात्रा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, लिए सैंपल

केएस असवाल तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य संरक्षा अधिकारियों द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों, होटलों, ढाबों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि रविवार को कमेडा से कर्णप्रयाग के […]

You May Like