डॉ हिमानी वैष्णव ने नगर कर्मचारियों व पुलिस की मदद से गाय का कराया रेस्क्यू – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

नगर पंचायत नंदप्रयाग में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय की मृत्यु के बाद उसे गड्डे में डालने के बजाए नदी किनारे फेंक दिया गया। जिसे नगर पंचायत के कर्मचारी वह पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर दफनाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर हिमानी वैष्णव को जब गिरीश डंगवाल की फेसबुक के माध्यम से पता लगा की एक गाय नदी किनारे फंसी है। तो अध्यक्ष ने तत्काल नगर कर्मचारियों एवं पुलिस की मदद से मृतक गाय का रेस्क्यू किया गया। कर्मचारी प्रदीप मुनियाल एवं नंदप्रयाग पुलिस द्वारा गाय का रेस्क्यू कर निकाला गया और उसके बाद गड्ढे में दफनाया गया। इसके लिए अध्यक्ष ने अपने कर्मचारी व पुलिस प्रशासन का आभार जताया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की गाय हमारी मां है, गाय की मृत होने पर उसे ऐसे ना फेंककर गड्डे में दफनाया जाए।

 

 

Next Post

एसपी श्वेता चौबे ने डिजिटल स्वयंसेवक सिद्धि वर्धन कंडवाल को किया सम्मानित - पहाड़ रफ्तार

चमोली पुलिस ने डिजिटल स्वयंसेवक सिद्धिवर्धन कंडवाल को चुना गया Digital Volunteer of the month।पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली झूठी अफवाहों का खण्डन करने, भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को साइबर अपराधों, […]

You May Like