
संजय कुंवर
बदरीनाथ : माणा घंटाकर्ण घनियाल ने भगवान बदरी विशाल को मातामर्ति का दिया आमंत्रण, बृहस्पतिवार को होगा माता मूर्ति उत्सव, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे माणा गांव।

बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को बामन द्वादशी पर्व पर माता मूर्ति महोत्सव आयोजित होगा। भगवान बदरी विशाल के क्षेत्र रक्षक माणा घंटाकर्ण घनियाल महाराज बदरी विशाल भगवान को माता मूर्ति का न्योता देने धाम पहुंचे। घंटाकर्ण महाराज ने उनकी माता के कुशलक्षेम जानने के लिए माता मूर्ति आने को कहा। घंटाकर्ण महाराज के अनुरोध को भगवान बदरी विशाल ने स्वीकार कर लिया। जब घंटाकर्ण जी का बुलावा स्वीकार हो गया तब ही वह अपने माणा स्थित मंदिर की ओर प्रस्थान हुए। आज बदरीनाथ धाम में नारद भव्य नारद उत्सव भी संपन्न हो गया। कल बृहस्पतिवार पूर्वाह्न को उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में माता मूर्ति जायेंगे तथा माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। शाम को श्री उद्धव जी वापस बदरीनाथ मंदिर पहुंच जायेंगे।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ,माणा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान , राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।

