ऊखीमठ : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

admin

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : जीवन ज्योति स्वायत्त सहकारिता ऊखीमठ में गठित देवरिताल ग्राम संगठन सारी से जुडी महिलाओं को तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन  प्रशिक्षण  दिया गया। महिलाओं को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा महिलाओं को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक  करना था।

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिमोत्थान सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी  पांच  दर्जन से अधिक महिलाओं  ने प्रतिभाग  किया। मशरूम उत्पादन  प्रशिक्षण के समापन  अवसर पर बतौर मुख्य  अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर  राष्ट्रीय ग्रामीण  आजीविका मिशन के तहत  महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक  योजनाएं संचालित की जा रही है तथा महिलाओं को उन योजनाओ का भरपूर लाभ  मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक गाँव  सारी में मशरूम उत्पादन से क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ होगी तथा यहा पहुंचे वाले पर्यटक , सैलानी स्थानीय उत्पादों से रूबरू होंगे ।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि  स्थानीय  महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण मिलने से अन्य गाँव की महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। पूर्व सहायक  सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट ने कहा कि पर्यटक गाँव सारी मे मशरूम उत्पादन की नितान्त आवश्यकता थी जो कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से पूरी हो गयी है।

तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रियंका सेमवाल  के द्वारा महिलाओं को मशरूम उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान  महिलाओ द्वारा तीन दिवसीय  मशरूम उत्पादन  प्रशिक्षण के दौरान  लिये  गये अनुभवो को साझा किया गया। इस मौके पर रेखा रावत, भाजपा मण्डल  महामंत्री  योगेन्द्र  नेगी , एन आर एल एम  ब्लॉक मिशन प्रबंधक  रणजीत रावत , एरिया कोडिनेटर प्रदीप थपलियाल, बदलाव, सखी ,अनिता पंवार , सुमन नेगी, बिज़नेस प्रमोटर पूजा देवी, ग्रुप मोबिलाइज़र सतीश , गीता सहित विभिन्न  गांवों की पांच  दर्जन महिलाएं उपस्थित रही।

 

Next Post

ऊखीमठ : शिक्षा विभाग द्वारा निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। आयोजक मण्डल द्वारा निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया। […]

You May Like