वन महोत्सव के तहत भर्की में ममंद व नंदा देवी वन प्रभाग ने किया वृक्षारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

 

उर्गमघाटी : संघन वृक्षारोपण से ही जलवायु परिवर्तन से बचा जा सकता है। उर्गमघाटी जोशीमठ चमोली आज वन पंचायत भर्की में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ववाँग्गा गढ़ी तोक में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला समूह एवं महिला मंगल दल नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क रेंज जोशीमठ के कर्मचारियों,जनदेश, ग्राम पंचायत भर्की के प्रधान लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने कहा कि वर्तमान समय में वन महोत्सव का कार्यक्रम पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। हम लोगों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सघन रूप से किया जा रहा है आज इसी सिलसिले में 50 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। पौधारोपण के साथ-साथ भूस्खलन वाले क्षेत्रों में वृक्षारोपण आवश्यक है। जिससे कि भूस्खलन को रोका जा सके। साथ में कर्मचारी एवं ग्रामीणों की सहभागिता पौधारोपण सफल हो सकता है । ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि हमारा उद्देश्य भी अपने गांव में सघन वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इस मौके पर जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि चौड़ी पत्ती का वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है। लंबे समय के लिए चौड़ी पत्ती की वृक्षारोपण आवश्यक है जिसमें बांज का पौधा रोपण आवश्यक है। इससे दो लाभ मिलेंगे एक तो चारापति का लाभ मिलेगा और दूसरा भूमिगत जल धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है भूमिगत जल को बढ़ावा देने के लिए चाल खाल के साथ-साथ स्रोतों मेंमे चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण आवश्यक है। संकल्प यदि सही है रहा तो लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच ने कहां की पौधारोपण के साथ हम लोग सुरक्षा के उपायों पर ध्यान देंगे, जिससे की हरियाली लौट सके। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच के अलावा महिला मंगल अध्यक्षा गोविंदी देवी, फॉरेस्ट गार्ड अभिषेक बिष्ट, हरीश राणा, पुष्पा देवी, महेंद्र सिंह, आशीष पंवार, पुष्कर सिंह, वन अधिकारी चन्दरशेखर, रामचरन वन दरोगा हर्षवर्धन सिंह, कुसुम देवी, प्रियंका देवी आदि लोग उपस्थित थे।

Next Post

खबर का असर : संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बेमरू - स्यूंण मोटर मार्ग का लिया संज्ञान, पहुंची जेसीबी मशीन

खबर का असर : संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बेमरू – स्यूंण मोटर मार्ग का लिया संज्ञान, पहुंची जेसीबी मशीन मानसून सीजन शुरू होते ही पहली बारिश से पीएमजीएसवाई बेमरू – स्यूंण मोटर मार्ग भूस्खलन होने से बाधित हो गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो […]

You May Like