महिलाओं को आजीविका वृद्धि व लिंग आधारित हिंसा को लेकर किया जागरूक – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आजीविका वृद्धि व लिंग आधारित हिंसा के विषय पर दी गई जानकारी। बमोथ ग्राम सभा में बने 25 महिला समूह, जसोदा देवी बनी अध्यक्षा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम सभा बमोथ में सीआरपी की हुई बैठक में ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक परियोजना निदेशक डॉ. महेश कोहली व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सुरेश चंद्र द्वारा महिलाओं को महिला समूह की आजीविका वृद्धि व लिंग आधारित हिंसा के विषय में जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।

गुरुवार को न्याय पंचायत बमोथ की ग्राम सभा बमोथ में हुई बैठक में आजीविका मिशन के तहत 25 महिला समूहों का गठन किया गया। मुख्य समूह जय भूमियाल देवता के अध्यक्ष पद पर जसोदा देवी, उपाध्यक्ष पद पर रविना देवी, कोषाध्यक्ष रोशनी देवी, सचिव आशा देवी व सक्रिय सदस्य के तौर पर हेमलता देवी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान पूनम देवी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी चौधरी,सीआरपी श्रीमती नैनवाल, ग्राम विकास अधिकारी बमोथ सहित भारी संख्या में महिलाऐं मौजूद रहे।

Next Post

पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार - पहाड़ रफ्तार

स्मैक के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार दीपक बेंजवाल / रूद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का नशे के विरुद्ध कड़ा प्रहार निरन्तर जारी है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं जनपदीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी को नशामुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड बनाये जाने के उद्देश्य से नशे […]

You May Like