मां का हत्यारा बेटा पहुंचा जेल

Team PahadRaftar

जिले के देवाल ब्लॉक के मानमती गांव में बेटे ने डंडों से पीटकर अपनी माँ की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम देवाल ब्लॉक के मानमती गांव निवासी कलम राम (27) पुत्र मेहरबान राम की अपनी माँ चंपा देवी (60) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर कलम राम ने अपनी माँ को डंडों से बुरी तरह पीटा जिससे चंपा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कलम के भाई की पत्नी उर्मिला देवी ने राजस्व उप निरीक्षक को शुक्रवार को लिखित तहरीर दी। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक नवल किशोर मिश्रा व नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और दिनभर की खोजबीन के बाद आरोपी कलम राम को शुक्रवार देर शाम को लौसरी गांव से गिरफ्तार किया। जिसके शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Next Post

आस्था : मैतियों ने भीगी पलकों के साथ विदा किया थैंग जाख देवता को - रघुबीर नेगी की रिपोर्ट

रिपोर्ट रघुबीर नेगी जोशीमठ चमोली भीगी पलकों के साथ मैतियों ने विदा किया चनाप घाटी थैंग के आराध्य देव थैंग जाख देवता को उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में बसे सीमांत गांव की संस्कृति परम्परा आस्था आज भी समेटे हुये हैं। यहां आस्था परम्परा संस्कृति अपनी माटी को हमेशा जोड़े रखती […]

You May Like