लापरवाही : तीन घंटे हवा में लटकी रही सांसें – केएस असवाल देवाल

Team PahadRaftar

लोनिवि की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी, तीन घंटे हवा में लटकी रही सांसें

पिंडर नदी के ऊपर ट्रॉली में तीन घंटे फंसी रही चार महिलाएं

देवाल । देवाल विकास खंड के लिगडी गांव की चार महिलाएं पिंडर नदी पर बनी हाइड्रोलिक ट्रॉली अचानक खराब होने से तीन घंटे नदी के ऊपर अटकी रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन व लोनिवि थराली को दी और शीघ्र ट्रॉली को ठीक कर महिलाओं को निकालने की मांग की। लेकिन काफी इंतजार के बाद लोनिवि व प्रशासन का नुमाइंदा नहीं पहुंचा। फिर ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर रसियों के सहारे महिलाओं को बाहर निकाल कर राहत की सांस ली। क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गडिया ने बताया कि सुबह 8 बजे गांव की कमला देवी,नीमा देवी,मधुली देवी, मुन्नी देवी टाली में बैठ कर घास काटने गोठोबगड नदी पार जा रहे थे। जैसे नदी के ऊपर बीचोबीच ट्रॉली खराब हो गई। महिलाएं ट्रॉली में फंस गई। लोनिवि थराली प्रशासन को सूचना देने के बाद कोई नहीं पहुंचा। गांव वालों ने फिर इनको रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि 2013 की आपदा में यहां का झूला पुल बह‌ गया था। 8 साल के बाद भी पुल नहीं बन पाया है। ट्रॉली अक्कसर खराब ही रहती है। ग्रामीणों में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना है। 2022 में होने वाले चुनावों के बहिष्कार का मन बना चुके हैं कि पुल नहीं तो वोट भी नहीं का नारा बुलंद कर रहे हैं।

Next Post

प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पोडवाल ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन - संजय कुंवर बदरीनाथ

प्रसिद्ध भजन संगीत से करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाली और जानीमानी पार्श्व गायिका अनुराधा पोडवाल ने किये आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन। आज दोपहर 2:30 हेलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल ने उनका स्वागत किया।शाम ठीक 3 बजे उन्होंने भगवान श्री बदरीविशाल […]

You May Like