लाता मां नन्दा देवरा यात्रा पथ पर पालिका जोशीमठ का स्वच्छता अभियान – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

जोशीमठ : लाता मां नन्दा देवरा यात्रा पथ पर पालिका जोशीमठ का स्वच्छता अभियान

संजय कुंवर लाता जोशीमठ

नगर पालिका जोशीमठ नगर क्षेत्र के वार्डों में साफ – सफाई के साथ प्रखंड के दूरस्थ सीमांत शक्ति पीठों में होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूर्व मंदिरों ओर आस्था पथों की स्वच्छता और साफ सफाई में अपने दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक कर रही है। पालिका के पर्यावरण मित्रों ने सिद्धपीठ लाता के दिवारा यात्रा के आस्था पथों पर विशेष सफाई स्वछता अभियान चलाते हुए आने वाले सभी मां नन्दा भक्तों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। ताकि श्रद्धालुओं को स्वछता के माहौल में मां नन्दा के दर्शन हो और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बता दें कि करीब बारह वर्ष के लम्बे अंतराल बाद जोशीमठ प्रखंड की धौली गंगा घाटी के सीमांत लाता गांव में चौसठ मुखी मां नंदा देवी की दिवारा यात्रा शुरू हुई है। पारम्परिक विधि-विधान से मां नंदा की देवडोली ने अपने निशानों के साथ सीमांत नीती घाटी के गांवों का भ्रमण शुरू कर दिया है। 30 सितंबर तक मां नन्दा की डोली नीति घाटी के 21 गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम राजी खुशी पूछेगी। और अपने भक्तों व ध्याणियों को आशीर्वाद देगी।

Next Post

गोपेश्वर पालिका अध्यक्ष ने किया देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ - पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर : रतन कुमार गुप्ता, सम्पादक, खेल जगत फाउण्डेशन उत्तराखण्ड तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 08 सितम्बर को पूर्वाह्न 11.00 बजे देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा में […]

You May Like