सीमांत जुगजू गांव में पहाड़ी से भूस्खलन, ग्रामीणों ने विद्यालय में ली शरण – संजय कुंवर रैंणी जोशीमठ

Team PahadRaftar

सीमांत जुगजु गाँव में पहाड़ी से भूस्खलन, प्राथमिक विद्यालय में ली ग्रामीणों ने शरण

ग्राम जुगजू ग्राम सभा रैंणी में चट्टान का टूटना थम नही रहा है। बुधवार को रात्रि 8:48 बजे और रात 12:32 बजे और आज भी प्रातः 4:30 बजे फिर सांय को 6:00 बजे,7:05 एवं 7:35 बजे को जबरदस्त चट्टान टूटने पर रैंणी वल्ली रैंणी पल्ली के लोगों ने सीटी बजाई ताकि गांव वाले भाग सके। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संग्राम सिंह ने अभी अभी बताया कि गाँव में पहाड़ी से रुक -रुक कर लगातार भू स्खलन हो रहा है।

लोग काफी भयभीत हैं। ग्राम जुगजू के लोगों को उपजिलाधिकारी जोशीमठ द्वारा प्राथमिक विद्यालय रैंणी में सुरक्षित बैकल्पिक व्यवस्था किया गया। लेकिन जुगजू के सभी निवासियों का शासन प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि समय रहते ही हमे सुरक्षित जगह पर विस्थापन करें ताकि हमे ये रोज रोज के डर के साये में जीने से निजात मिल सके।

Next Post

प्रधानों का मानदेय 3500 प्रतिमाह करने पर प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह किये जाने पर प्रधान संगठन व ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार, पंचायतीराज विभाग का आभार व्यक्त किया है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा […]

You May Like