लामबगड़ : सुशीला देवी बनी खिरों की निर्विरोध सरपंच

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

लामबगड़ : सुशीला देव सर्वसम्मति से बनी खिरों वन सरपंच, जल, जंगल, जमीन संरक्षण का लिया संकल्प।

अलकनन्दा घाटी की जैव विविधता से भरी खीरों वैली एक बार फिर से सुर्खियों में है जी हां माता उन्नयाणी देवी की गोद में बसे खीरों गांव की समृद्ध वन सम्पदा और जैव विविधता को संरक्षित रखने हेतु वन पंचायत सरपंच के चुनाव में क्षेत्र की मातृ शक्ति सुशीला देवी को आज सर्वसम्मिति से वन पंचायत सरपंच खीरों वैली की महत्व पूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान लामबगड़ मीना चौहान ने हर्ष जताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिशाल कायम करते हुए इस बार हमारी अलकनन्दा घाटी में महिला शक्ति जन प्रतिनिधि के रूप में बढ़ चढ़ कर आगे आ रही हैं। खीरों वैली के नो वन पंचायत सदस्यों में से सर्व सम्मति से विजय घोषित हुई खिरो गांव की नई वन पंचायत सरपंच सुशीला देवी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने बताया कि खीरों गांव की वन पंचायत सरपंच की जिम्मेदारी भी अब एक मातृ शक्ति सुशीला देवी के हाथ में है।

 

Leave a Reply

You May Like