केदारघाटी : सोनप्रयाग भूस्खलन में मृतकों की संख्या पहुंची चार, अब भी मलवे में और लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ । केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में बीती सांय भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन आज तीन शव और बरामद हुए हैं। मृतकों की संख्या अब चार पहुँच गई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में अभी और लोगों के दबे हाेने की आशंका है।

बीती सायं को अत्यधिक वर्षा के कारण सोनप्रयाग (मुनकटिया) में लैंडस्लाइड की जद में कुछ यात्री आ गए थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया और 3 घायल एवं 1 मृतक को निकला गया है रात को लगातार हो रही भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीम की सुरक्षा की दृष्टिगत रेस्क्यू कार्य को रोका गया है।

आज सुबह पुनः रेस्क्यू किया गया जिसमें तीन शव और बरामद हुए हैं। इस घटना में घायल हुए व्यक्ति जेवश तिवारी, उम्र – 68, नेपाल, छगन लाल, पुत्र भक्तराम उम्र- 40 मध्यप्रदेश, मनप्रीत सिंह, उम्र- 30 वेस्टबंगाल हैं जबकि एक मृतक गोपाल पुत्र भक्तराम उम्र-50, मध्यप्रदेश है।

आज बरामद हुए शवों का विवरण

दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
यहाँ पर रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है।

Next Post

केदारघाटी अपडेट : सोनप्रयाग भूस्खलन हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत, तीन घायल

सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन में 05 मृत, 03 घायल, सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवागमन हेतु हुआ सुचारु लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  बीते रोज श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में 05 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो […]

You May Like