कर्णप्रयाग : विहिप ने कर्णप्रयाग संगम में जल भरकर धूरा महादेव और महा मृत्युंजय महादेव के लिए निकाली कांवड़ यात्रा

Team PahadRaftar

केएस असवाल

कर्णप्रयाग : विश्व हिंदू परिषद जिला कर्णप्रयाग एवं विहिप प्रखण्ड नारायणबगड़ के तत्वाधान में धूरा महादेव और महामृत्युंजय महादेव मंदिर समिति के लिए एक विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ कर्णप्रयाग अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम से किया गया। जिसमें कि धूरा महादेव और महा मृत्युंजय महादेव के सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया और कर्णप्रयाग संगम तट से जल भरकर भगवान भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए पैदल एक दिवसीय यात्रा धूरा महादेव और महा मृत्युंजय महादेव के लिए निकाली।

आज सुबह 10बजे विहिप प्रखण्ड नारायण बगड़ के प्रखण्ड अध्यक्ष दयाल सिंह तड़की की अध्यक्षता में शिव भक्त कर्णप्रयाग संगम तट पर पहुंचे और कर्णप्रयाग आगमन पर विहिप कर्णप्रयाग जिला के जिला अध्यक्ष श्री प्रताप लूथरा व विहिप जिला कर्णप्रयाग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात पंडित द्वारा वेदों एवं मंत्रोच्चारण और हवन किया गया और साथ संगम तट से पवित्र जल भर कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर विहिप कर्णप्रयाग जिला के जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूरी ,जिला मंत्री सतीश सेमवाल ,जिला उपाध्यक्ष भास्करानंद सेमवाल ,नगर उपाध्यक विजेंद्र शाह ,बजरंग दल के सलिल डिमरी ,विहिप नारायण बगड़ प्रखण्ड के अध्यक्ष श्री दयाल सिंह तड़की , प्रखण्ड के बजरंग दल के सह,संयोजक रघुनाथ सिंह नेगी ,मंदिर समिति के अध्यक्ष बृज मोहन बुटोला,कांवड़ यात्रा के अध्यक्ष श्री राम बहादुर सैलानी के अलावा काफी संख्या में मातृशक्ति,भोले के भक्त और कांवड़ यात्री मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ में सन्डे मार्केट का आगाज, लोगों ने की जमकर की खरीदारी

विकास खण्ड जोशीमठ के ब्लाक परिसर में एक बार फिर से संडे मार्केट का हुआ आगाज संजय कुंवर जोशीमठ : स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए जोशीमठ में संडे बाजार शुरू हो गया है। रविवार को जोशीमठ में ग्राम मेरग की सीएचजी सदस्य बैशाखी देवी ने सन्डे बाजार का शुभारंभ […]

You May Like