कर्णप्रयाग पत्रकार संघ बनाएगा अपना न्यूज़ पोर्टल – केएस असवाल कर्णप्रयाग

Team PahadRaftar

कर्णप्रयाग। प्रेस क्लब कर्णप्रयाग के सदस्यों ने तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिनेश थपलियाल को अध्यक्ष, जितेंद्र पंवार को महामंत्री, केएस असवाल को कोषाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को उपाध्यक्ष, दीपक शाह को सचिव, लक्ष्मी प्रसाद, कालिका प्रसाद, दिनेश गिरी को सहसचिव, गोपी डिमरी और दिनेश जोशी को संरक्षक चुना। इस दौरान पत्रकारों ने समस्याओं पर चर्चा कर कहा कि उन्होंने कोरोनाकाल में ग्राउंड जीरो पर जाकर काम किया, लेकिन उनको सरकार की ओर से कोई राहत नहीं दी गई। पत्रकारों ने संघ का न्यूज पोर्टल बनाने का निर्णय लिया, जिसमें श्राद्धपक्ष के बाद अगली बैठक में संपादक मंडल का गठन करने का एलान किया गया।

Next Post

कर्णप्रयाग के व्यापारियों ने किया सेल लगाने का विरोध - केएस असवाल कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग के व्यापारियों ने किया सेल लगाने का विरोध  कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में रामनगर से आये लोगों द्वारा सेल लगाकर जो अवैध तरीके का व्यापार किया जा रहा है उसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। जिसके लिए व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे। व्यापारियों का कहना […]

You May Like