
केएस असवाल
कर्णप्रयाग/ गौचर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सम्मेलन कर्णप्रयाग स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में जनपद चमोली जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ।

प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव की घोषणा की और जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश जोशी को जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष शेखर रावत एवं गिरीश चंदोला को उपाध्यक्ष महिपाल गुसाईं को जिला महामंत्री जयवीर मनराल एवं प्रकाश डिमरी को सचिव के खुशाल सिंह असवाल को कोषाध्यक्ष एवं क्रांति भट्ट व दिग्पाल पाल गुसांई को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सुरेंद्र डंडियाल नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा यूनियन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर हिमालय एवं आपदा विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने आपदाओं से बचने के उपायों पर चर्चा करते हुए सरकार से स्थानीय लोगों की सहभागिता की आवश्यकता पर बल देने की बात कही इसी से आपदाओं के न्यूनीकरण किया जा सकता है। प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत है पत्रकारों की देहरादून आने पर उनके ठहरने के लिए पूर्व की व्यवस्था के तहत सूचना निदेशालय से निजी बेहतरीन होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी शासन स्तर पर इस पर वार्ता जारी है उन्होंने आपसी एकता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात पर जोर दिया बैठक में कुंदन परिहार, जयवीर मनराल, जयवीर भंडारी, हरेंद्र बिष्ट ,ललिता प्रसाद लखेड़ा, देवेंद्र गुसांई, सतीश गैरोला, तेजवीर खंडेरी, मोहनगिरी, सुरेंद्र सिंह रावत, संदीप कुमार, प्रदीप लखेड़ा, दिनेश थपलियाल, अरुण मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, दीपक शाह व हरेन्द्र बिष्ट उपस्थित रहे।

