तो क्या कर्णप्रयाग सीट पर सावित्री मैखुरी पर दांव खेलेगी कांग्रेस  

Team PahadRaftar

तो क्या सावित्री मैखुरी पर दांव खेलेगी कांग्रेस

गोपेश्वर : विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व.डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पत्नी सावित्री मैखुरी भी इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के दबाव के बाद सावित्री मैखुरी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए हामी भर दी है। जबकि पहले वह राजनीति में आने से इंकार कर रही थी।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रहे स्व.डा.अनुसूया प्रसाद मैखुरी की कोविड संक्रमण से मृत्यु के बाद कांग्रेस कार्यकत्र्ता व उनके चहेते उनके राजनीतिक वारिश की तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके दो बेटों के साथ पत्नी सावित्री मैखुरी को कांग्रेस से उम्मीदवार बनाने के लिए कार्यकत्र्ता लंबे समय से जी तोड़ मेहनत में लगे थे। परंतु अभी तक गृहिणी की जिम्मेदारी संभाल रही राजनीति से दूर सावित्री मैखुरी अभी तक इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं दिख रही थी। बताया जा रहा है कि अब मान मनोबल के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदार के रूप में हामी भर दी है। स्व.मैखुरी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान कर्णप्रयाग के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रहते हुए गैरसैंण विधानसभा की नींव रखी गई। गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा में सुविधाएं विकसित करने में वह अग्रणी रहे। चूंकि कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर अभी तक 2017 के चुनावों को छोड़कर ब्राहमण प्रत्याशी ही हावी रहा है। इस लिहाज से भी कांग्रेस स्व.मैखुरी की पत्नी को आगे लाने के मूड़ में थे। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस की ओर से गौचर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी भी टिकट हासिल करने के लिए लगातार देहरादून-दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। इसके अलावा भुवन नौटियाल भी अपने जीवन की उपलब्धियां गिनाकर टिकट के लिए दावेदारी ठोक चुके हैं।

Next Post

चमोली पुलिस ने महिलाओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी

चमोली पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा औऱ साइबर अपराधों की दी गई जानकारी। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ महिला अपराध, साइबर अपराध, आदि के प्रति आम जनता में जागरुकता के लिए चमोली पुलिस ने गाँवों तथा अन्य संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। जनता औऱ पुलिस […]

You May Like