कालीमठ कीर्तन मंडली ने सुरम्य वादियों में बसे बधाणी ताल का किया भ्रमण – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : कालीमठ कीर्तन मण्डली की अध्यक्ष विनीता राणा के नेतृत्व में कीर्तन मण्डली कालीमठ व कविल्ठा के 32 सदस्सीय दल ने विकासखण्ड जखोली की सुरम्य वादियों में बसे बधाणी ताल का भ्रमण कर वहां की खूबसूरती व चारों ओर फैले प्राकृतिक छटा से रुबरु हुए। दोनों कीर्तन मण्डलियों से जुड़ी महिलाओं के बधाणी ताल आगमन वहाँ ग्रामीणों ने उन्हें बधाणी ताल के प्राकृतिक सौन्दर्य से रुबरु करवाते हुए उनका अतिथि सत्कार किया। कालीमठ कीर्तन मण्डली अध्यक्ष विनीता राणा ने बताया कि कालीमठ कीर्तन मण्डली के द्वारा समय – समय पर विभिन्न क्षेत्रों के अन्तर्गत तीर्थ व पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर वहाँ के धार्मिक महत्ता तथा पर्यटक स्थलों के प्राकृतिक छटा से रुबरु होकर जानकारियां हासिल की जा रही है तथा तीर्थ स्थलों में भजनों के माध्यम से परम पिता परमेश्वर की महिमा का गुणगान किया जा रहा है।गुड्डी देवी ने बताया कि बधाणी ताल के प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होने से भटके मन को अपार शान्ति मिलती है तथा सुखद जीवन का एहसास होने लगता है। गौरा देवी ने बताया कि प्रकृति ने बधाणी ताल को नव नवेली दुल्हन की तरह सजाया व संवारा है। आशा देवी ने बताया कि बधाणी ताल के दर्शन करने से अपार आनन्द की अनुभूति होती है! कल्पेश्वरी देवी ने बताया कि बधाणी ताल के चारों ओर फैले भूभाग को बार – बार निहारने के लिए मन लालायित बना रहता है! रूकमा देवी ने कहा कि प्रकृति ने बधाणी ताल का निर्माण बडे़ खूबसूरत तरीके से किया है। सीता देवी ने बताया कि बधाणी ताल में किसी न किसी रूप में ईश्वरीय शक्ति का वास माना जाता है। लक्ष्मी देवी ने बताया कि बधाणी ताल में पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए बधाणी ताल के चारों ओर के भूभाग को पर्यटन हब के रूप में विकसित कर स्थानीय पर्यटन व्यवसाय में बढ़ावा देने से युवाओं के सन्मुख स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकतें है। मंजू देवी ने बताया कि दोनों कीर्तन मण्डलियो के बधाणी ताल आगमन पर स्थानीय निवासी गोपाल सिंह पंवार व साथियों द्वारा बधाणी ताल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अतिथि सत्कार किया गया। बधाणी ताल भ्रमण में विमला देवी, जया देवी, सुरजी देवी, कलावती देवी, शशि देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी, विजया देवी, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी, अनीता देवी सहित 32 महिलायें मौजूद थीं।

Next Post

संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, रेट लिस्ट चस्पा के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आने वाले यात्रियों की रहने खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सम्बंधित विभागों द्वारा निरन्तर इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित मेडिकल चेकअप निर्धारित केंद्रों में किया […]

You May Like