ज्योतिर्मठ : सीएचसी जोशीमठ में विशेषज्ञ डाक्टरों की मांग को लेकर यूकेडी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : सीएचसी जोशीमठ की बदहाल स्वास्थ्य स्थित को लेकर यूकेडी ने एसडीएम जोशीमठ को सौंपा ज्ञापन। कहा समुचित स्वास्थ्य लाभ न मिलने और डाक्टरों के अभाव में लोगों को जिला मुख्यालय व श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है।

बुधवार को विकासखंड जोशीमठ के सीएचसी अस्पताल में डाक्टरों, विशेषज्ञ डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, और अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं अन्य स्टाफ की मांग को लेकर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र भुजवाण ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंप कर डाक्टरों की तैनाती की मांग की। भुजवाण ने कहा कि महिला विशेषज्ञ डाक्टर गाइनेकोलॉजिस्ट की कमी के चलते क्षेत्र की महिलाओं को जिला मुख्यालय या फिर श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के 50 से अधिक ग्राम पंचायतों की 50 हजार से अधिक की आबादी सीएचसी के भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यूकेडी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

Next Post

गौचर : सीएम व मंत्रियों की घोषणा के बाद भी सीएचसी गौचर का नहीं हुआ उच्चीकरण, लोगों में मायूसी

केएस असवाल  गौचर : जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चीकरण किये जाने की मुख्यमंत्री घोषणा पर दो साल से कार्रवाई नहीं होने पर गौचर सहित आसपास की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। चमोली जिले के प्रवेश द्वार बदरीनाथ यात्रा […]

You May Like