ज्योतिर्मठ : जनजातीय उप योजना के अंतर्गत महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : जनजातीय उप योजना के अंतर्गत ग्रामीणों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

पंतनगर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित पोषित जनजातीय उप योजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों तथा उनके विपणन और उद्यमिता विकास के माध्यम से जनजातीय समुदाय का सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम परसारी गांव जोशीमठ में 26- 27 मई 2025 को आयोजित किया गया। यह परियोजना श्वेता चौधरी के नेतृत्व में चल रही है। इस कार्यक्रम के परियोजनाधिकारी, टीएसपी, समन्वयक, डा. श्वेता चौधरी एवं सह परियोजना अधिकारी टी एस पी उप समन्वयक, डॉ किरण राना थे। सुश्री हीना कौसर, एस एम एस, पौध संरक्षण के वी के, ग्वालदम, एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुमेधा भट्ट ने मशरूम का अचार, पाउडर और सूखाने की विधि बताई , मास्टर ट्रेनर शुभम बडोला, प्रगतिशील कृषक, काशीपुर ने मशरूम की खेती, खाद बनाना। प्रबंधन और मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाना बताया। डा श्वेता चौधरी एवं डा किरन राणा ने मशरूम के विपरण पैकेजिंग विचार स्टॉप स्टार्टअप समर्थन योजनाएं एवं मशरुम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्रतिभा कर रहे किसानों को ऑस्टर मशरूम रेडीमेड बैग बटन मशरूम रेडीमेड बैग प्लास्टिक स्प्रे फॉर्मलीन एवं केमिकल आदि सामग्री वितरित किया इस कार्यक्रम में लगभग 30 महिला किसानों ने प्रतिभा किया। इस कार्यक्रम में महिला किसानों तथा परियोजनाधिकारी, डॉ एस० चौधरी, सहपरियोजना अधिकारी डॉ किरन राणा,एस एम एस, पौध संरक्षण सुश्री हीना कौसर, एवं समूण स्वायत्ता सहायता समूह की सचिव श्रीमती सुमेधा भट्ट , एवं प्रगतिशील कृषक, श्री शुभम बडोला, भी उपस्थित थे।

Next Post

ऊखीमठ : चोपता में घोड़े - खच्चर संचालकों के साथ मारपीट, पुलिस से शिकायत - देखें वीडियो

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा के आधार शिविर चोपता में कुछ लोगों द्वारा तुंगनाथ यात्रा पर संचालित होने वाले घोड़े – खच्चरों के साथ बेरहमी से मारपीट व अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा घोड़े – खच्चरों के साथ मारपीट करने का […]

You May Like