ज्योतिर्मठ : श्रीलंका में लिट्टे 1988 संघर्ष में शहीद हुए भारतीय शांति सेना के जवानों की याद में गुरुद्वारा में दी गई श्रद्धांजलि

Team PahadRaftar

श्री लंका में लिट्टे 1988 संघर्ष में शहीद हुए भारतीय शांति सेना के जवानों की याद में गुरुद्वारा ज्योतिर्मठ में श्रद्धांजलि, सुखमणि साहिब पाठ ओर लंगर का आयोजन।

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ

गुरुद्वारा ज्योतिर्मठ में आसाम रेजिमेंट द्वारा अपने वीरगति प्राप्त हुए उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने वर्ष 1988 के दौरान भारतीय सेना के शांति सेना के दूत के रूप में श्री लंका में शांति कायम करने के दौरान LTTE लिट्ठों के साथ युद्ध में शहीद हुए थे। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री लंका में वर्ष 1988 में लिट्ठों के साथ हुए युद्ध में आसाम रेजिमेंट के 14 जवान वीर गति को प्राप्त हुए थे, अतः रेजिमेंट द्वारा इन वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए प्रति वर्ष एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर इन सभी वीर शहीदों के परिवार जनों को स्पेशल रेजिमेंट में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसके तहत ज्योतिर्मठ गुरुद्वारे में इन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए इनकी स्मृति में सभी परिजनों की मौजूदगी में सबसे पहले पवित्र सुखमणि साहिब जी का पाठ के उपरांत भोग पाया गया। साथ ही सभी के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। सरदार सेवा सिंह ने बताया कि उस समय श्री लंका में भारतीय शांति सेना की ओर से आसाम रेजिमेंट की इस सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट राजीव संधू ने किया था, जो LTTE संगठन के साथ युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। उन सभी वीर शहीदों के परिजन रिश्तेदार हर वर्ष इस श्रद्धांजलि समारोह में वहां पहुंचते है जहां ये रेजिमेंट होती है। उन वीर अमर शहीद जवानों की ही याद में ये कार्यक्रम किया जाता है, इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक द्वारा सभी परिवारजनों ओर आसाम रेजिमेंट के उच्च अधिकारियों को गुरु प्रसाद स्वरूप सरोफा पहना कर सम्मानित किया।

Next Post

चमोली : प्रथम चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए 89 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, चमोली के ज्योर्तिमठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक में 24 को होगा मतदान चमोली : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को होने वाले प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को ज्योर्तिमठ, […]

You May Like