ज्योतिर्मठ : तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : युवा खेल समिति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का शुभारंभ

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ के तत्वाधान में रवि ग्राम खेल मैदान में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आगाज ध्वजारोहण के साथ हो गया है। हॉकी के महान खिलाड़ी जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म उत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष मनाया जाता है। क्षेत्र के स्कूली बच्चों ओर युवा होनहार खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के लिए युवा खेल विकास समिति द्वारा विगत 4वर्षों से लगातार ये आयोजन किया जा रहा है।

आज समारोह के पहले दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अमित सती, नगर भाजपा अध्यक्ष, शैलेन्द्र पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष, और रमा राणा मौजूद रहीं।  मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने ध्वजारोहण कर समारोह का आगाज किया।

पहले दिन जहां टेबल टेनिस खेल में नेशनल लेबल पर नाम रोशन करने वाले खेल विभाग ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चों को ओर उनके कोच विजय कुमार सहित आज के अति विशिष्ट अतिथि और स्की माउंटेनियरिंग में नाम रोशन करने वाले ज्योतिर्मठ के शार्दुल थपलियाल द्वारा खेलो इंडिया सहित नॉर्वे में वर्ल्ड चैंपियनशीप में देश का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष सौरव राणा ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का बैज अलंकरण करते हुए पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्हों के साथ स्वागत सत्कार किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल समारोह में टीटी कबड्डी, क्रॉस कंट्री, क्विज शतरंज, बॉलीबॉल, रस्सा कसी, मैडिसन बोल थ्रो, बैडमिंटन, कुर्सी दौड़, फुटबाल जैसी खेल संपन्न होने हैं।
Next Post

पीपलकोटी : बंड पट्टी के ग्रामीणों ने लोकगीत व जागरों से नंदा को कैलास के लिए किया विदा 

बंड पट्टी के ग्रामीणों ने लोकगीत व जागरों से नंदा को कैलास के लिए किया विदा  बंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक सप्ताह तक भ्रमण कर मां नंदा देवी ने अपने भक्तों को आशीष दिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मां नंदा का गांव – गांव में पुष्प वर्षा से […]

You May Like