
ज्योतिर्मठ : 14 हजार फिट उच्च हिमालई बर्फीले मेमा बुग्याल में कुछ इस तरह मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ
सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में विश्व पर्यावरण दिवस जहां बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है, वहीं नगर क्षेत्र से अलग उच्च हिमालई क्षेत्रों में भी सीमांत क्षेत्र के युवाओं और महिला मंगल दल द्वारा अनूठी पहल की गई है। ग्राम सभा बड़ागांव के युवा सरपंच सुनील सिंह की अगुवाई में गांव के प्रकृति प्रेमी युवाओं व मात्र शक्ति द्वारा एरा टॉप के आसपास करीब 14 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित मेमा बुग्याल में 40 से अधिक बुरांश व भोजपत्र प्रजाति के पौधे रोप कर विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का एक वृहद संदेश दिया है,।बता दें कि जिस जगह पर ये पौधारोपण किया गया उस की उंचाई 3830मीटर है।

