ज्योतिर्मठ : शताब्दी वर्ष पर संघ का पथ संचलन 

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : शताब्दी वर्ष पर संघ का पथ संचलन 

संजय कुंवर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ज्योतिर्मठ नगर में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष के साथ मुख्य बाजार में अनुशासित पंक्तियों में भाग लेकर संगठन की एकता और अनुशासन का परिचय देते हुए पथ संचलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद–वेदांग विद्यालय, ज्योतिर्मठ से किया गया। प्रारंभ में संघ प्रार्थना एकल गीत, अमृत वचन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त प्रचारक डॉक्टर शैलेन्द्र ने अपने उद्बोधन में संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुये समझ जागृत में पंच परिवर्तनों सामाजिक समरसता, कुटुम्भ प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकास में अपने योगदान देने तथा आज विश्व मंच पर भारत की बढ़ती साख को बनाये रखने में प्रत्येक नागरिक के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यवाह श्री द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र जागरण और समाज सेवा का संकल्प है। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने नगर की प्रमुख मार्गों से अनुशासित संचलन किया। स्थानीय नागरिकों ने फूल–मालाओं से स्वागत कर देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम का समापन बदरीनाथ टैक्सी स्टैंड, ज्योतिर्मठ में किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता,  विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक मिथिलेश , विभाग प्रचार प्रमुख शंभू प्रसाद चमोला, नगर प्रचार प्रमुख कैलाश भट्ट, सह नगर कार्यवाह प्रकाश पंवार, नगर बौद्धिक प्रमुख बदरी सिंह नेगी, मुख्य शिक्षक भारत भंडारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृ शक्ति तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहाड़ रफ्तार  चमोली : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में थराली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार रविवार को थराली की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाए गए। महिला ने वीडियो में थराली राडीबगड के पास […]

You May Like