
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : रैंकवाल पंचायत और देव पुजाई समिति की पहल पर नव दुर्गा मंदिर में आज से सायंकालीन आरती को दिया गया भव्य रूप,पौराणिक मंदिरों को बढ़ावा देना का है प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।
ज्योतिर्मठ के लोअर बाजार स्थित पौराणिक नव दुर्गा मंदिर में होने वाली नित्य दैनिक आरती को आज से भव्य रूप दिया गया है। श्री नरसिंह मंदिर बदरीनाथ धाम में परंपरा अनुसार अपनी सेवाएं देने वाले रैंकवाल पंचायत के हक-हकूकधारियों और देव पुजाई समिति ज्योतिर्मठ द्वारा श्री नव दुर्गा मंदिर में आज से मां नव दुर्गा की सायंकालीन आरती को भव्य रूप दिया गया है। आज सांयकालीन आरती में जहां बड़ी संख्या में स्थानीय हक-हकूकधारी सहित जन प्रतिनिधियों ओर स्थानीय लोगों ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के सानिध्य में इस भव्य सांयकालीन आरती पूजन में भाग लिया और मां नव दुर्गा के दर्शनों का पुण्य लाभ भी अर्जित किया।
दरअसल श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के साथ हुई वार्ता के क्रम में उत्तराखंड के सभी मंदिरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी मंदिरों में भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में आज लोअर बाजार स्थित पौराणिक नव दुर्गा मंदिर में भी आज शाम को भव्य सायंकालीन आरती का आयोजन किया गया।

