
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मियों ने अपनी मां से बिछड़े घुरल के बच्चे का किया सफल रेस्क्यू।

सोमवार को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के ग्राम पैनी खनोटी के निकट घुरल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ कर मुख्य सड़क पर आ गया था। सूचना मिलते ही नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ रेंज टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि घुरल के बच्चे का सफल रेस्क्यू किया गया है और घुरल का बच्चा स्वस्थ है, अपने मां से बिछने के चलते थोड़ा घबराया हुआ है लेकिन उसे दूध पिलाकर रात्रि में जंगल में छोड़ दिया गया है। इस रेस्क्यू टीम में बलवंत सिंह गुसाईं वन दरोगा , कन्हैया वन आरक्षी , दिवाकर , किशोर , आकाश एवं नितेश टोलिया मुख्य रूप से शामिल थे।

