ज्योतिर्मठ : पीजी कॉलेज में 27 सितंबर को सम्पन्न होंगे छात्र संघ चुनाव, जारी हुई अधिसूचना

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : पीजी कॉलेज में 27 सितंबर को सम्पन्न होंगे छात्र संघ चुनाव, जारी हुई अधिसूचना

संजय कुंवर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ कॉलेज में छात्र संघ चुनाव आगामी 27 सितंबर 2025 को सम्पन्न होंगे। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
महाविद्यालय जोशीमठ की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर अँग्रेजी डॉ. चरणसिंह को छात्र संघ चुनाव का मुख्य चुनाव अधिकारी का जिम्मा सौंपा है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आज शाम 5 बजे सत्र 2025-26 के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार 22 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, 23 सितंबर को नामांकन, 24 सितंबर को नाम वापसी और नामांकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

डॉ. चरणसिंह ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना का काम शुरू होगा और उसी दिन चुनाव परिणाम के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशियों व कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के संविधान और न्यायमूर्ति लिंगदोह समिति के आलोक में उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के आधार पर सम्पन्न किया जाएगा ।

इससे पहले 19 सितंबर को महाविद्यालय के एडुसैट सभागार में प्राचार्य , छात्र संघ समिति और अनुशासन मंडल के पदाधिकारियों की छात्र संघ के संभावित दावेदारों और आम छात्रों के साथ चुनाव की नियमावली सहित विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान आदि को लेकर एक बैठक हुई जिसमें 54 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Next Post

ऊखीमठ : शारदीय नवरात्रों के लिए केदारघाटी में सजने लगे मंदिर

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  सोमवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। केदार घाटी के अन्तर्गत भगवती के विभिन्न शक्तिपीठों को भव्य रूप से सजाया गया है। सरस्वती नदी के किनारे विराजमान सिद्धपीठ कालीमठ में भी मन्दिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्रों को लेकर सभी […]

You May Like