ज्योतिर्मठ : वन्यजीव संरक्षण के लिए छात्रों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सेंटर में विद्यालई बच्चों की वन्य जीव संरक्षण चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के सौजन्य से वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रभागीय कार्यालय के नेचर सेन्टर ज्योर्तिमठ में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 40 प्रकृति प्रेमी छात्र – छात्राओं द्वारा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।  जिसमें

1. भाषण प्रतियोगिता (विषय : जोशीमठ में प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता

प्रथम : आर्यन सिंह, कक्षा 11th द्वितीय मयंक मिश्रा, कक्षा  10th तृतीय  अक्षत निराला,कक्षा  10th 2. चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) (विषयः- उत्तराखण्ड राज्य के पशु, पक्षी, पुष्प, वृक्ष का रचनात्मक चित्रण एवं मानव वन्यजीव सह अस्तित्व एवं उसका महत्त्व
प्रथमः कृतिका मेहता, कक्षाः- 10 द्वितीयः- संध्या कक्षाः- 10
तृतीयः- महेन्द्र राणा, कक्षाः- 12th तथा चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) (विषयः- उत्तराखण्ड राज्य के पशु, पक्षी, पुष्प, वृक्ष का रचनात्मक चित्रण एवं मानव वन्यजीव सह अस्तित्व एवं उसका महत्त्व
प्रथमः- खुशी, कक्षाः- 8th
द्वितीयः- खुशी, कक्षाः- 6th
तृतीयः- अंशुमन, कक्षाः- 8th

प्रतियोगिता में श्रीमती चेतना काण्डपाल, वन क्षेत्राधिकारी, फूलों की घाटी गोविन्दघाट, देवचन्द्र अनुभाग अधिकारी, जोशीमठ, डाॅ0 कुसुम उनियाल, शिक्षिका ज्योति विद्यालय, श्रीमती आरती शाह, राजकीय इण्टर काॅलेज ज्योतिर्मठ, नीरज, राजकीय आदर्श इण्टर काॅलेज, ज्योतिर्मठ श्रीमती दुर्गा सती, वन दरोगा,आनन्द सिंह, वन आरक्षी, श्रीमती रोशनी, रेंज कलर्क,अभिषेक बिष्ट, रेंज कलर्क, श्रीमती रवीना मेहता, वन आरक्षी, श्रीमती सारिका नेगी, वन आरक्षी, उपस्थित रहे। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में सुश्री0 सुमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क,ज्योतिर्मठ उपस्थित रहीं।

Next Post

गोपेश्वर : एनटीपीसी ने जिला अस्पताल को दी आधुनिक एडवांस एंबुलेंस

संजय कुंवर  चमोली : एनटीपीसी जोशीमठ ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को दी आधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर की समर्पित। सोमवार को एनटीपीसी ने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के तहत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को 30 लाख कीमत की अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी […]

You May Like