
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने बदरीनाथ धाम के बाद अब भविष्य बदरी के किए दर्शन।
शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने आज भविष्य बदरी सुभांई गांव में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ढाक गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को समर्पित राम पंचायतन पहुंच कर दर्शन कर देश – प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने दोनों मंदिरों के आज दिव्य दर्शन किए और महाराज जी ने देश में शांति, अमन, चैन ओर समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की।

