ज्योतिर्मठ : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने किया निराश्रित गौवंश गौशाला का निरीक्षण, मदद का भरोसा

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने नगर पालिका की निराश्रित गौवंश गौशाला का निरीक्षण कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलम समारोह में शामिल होने के बाद ज्योतिर्मठ पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने आज नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ द्वारा पोषित रवि ग्राम लिंक रोड पर स्थित निराश्रित गौ वंश शाला पहुंच कर गौ वंश पूजन कर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह से गौशाला की संबंधित विस्तृत जानकारी ली और आश्वासन दिया कि मठ की ओर से हर संभव सहायता निराश्रित गौ वंश शाला हेतु करने को वो तत्पर है। देश में गौ माता को राष्ट्र माता दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने चिंता जताई कि इस तरह ज्योर्तिमठ की इस पावन भूमि पर गौ वंश इन हालत में है, वो अपने स्तर से गौ वंश के लिए हर तरह का सहयोग करने को तैयार है।

Next Post

ज्योतिर्मठ : वन विभाग ने बढ़ते मानव - भालू संघर्ष को लेकर थैंग गांव के ग्रामीणों के साथ की बैठक

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : जिले में लगातार भालूओं के आतंक से लोग दहशत में हैं। निदेशक / वन संरक्षक एनडीबीआर गोपेश्वर ने सीमांत थैंग गांव में मानव – भालू संघर्ष रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक। बुधवार को निदेशक/ वन संरक्षक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व गोपेश्वर द्वारा ज्योर्तिमठ विकासखंड […]

You May Like