ज्योतिर्मठ : भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ रविग्राम में रामलीला संपन्न

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ में सांस्कृतिक परिषद रविग्राम द्वारा आयोजित 56 वर्ष पुरानी पारंपरिक रामलीला का भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ भव्य समापन हो गया 

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : रवि ग्राम में भगवान श्रीराम के राजतिलक (राज्याभिषेक) के साथ संपन्न हो गया। रविग्राम में 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुई इस रामलीला में मंगलवार देर रात रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात बुधवार को भगवान श्री राम अयोध्या पहुंचे और उनका राज्याभिषेक संपन्न हुआ।

रामलीला में प्रमुख पात्रों की भूमिका में भगवान राम प्रियांशी डिमरी, लक्ष्मण: खुशी राणा, सीता: कोमल खंडूरी, हनुमान: हनुमान प्रसाद डिमरी। सांस्कृतिक परिषद रविग्राम के अध्यक्ष महेंद्र नंबूरी एवं आयोजकों ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं राम भक्तों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति एवं राम भक्ति की जीवंत परंपरा का प्रतीक बना रहा।

भव्य और आकर्षक रूप से सजे राजदरबार में गुरु वशिष्ठ द्वारा भगवान राम का राजतिलक करने के साथ ही सांस्कृतिक परिषद रविग्राम की रामलीला का मंचन संपन्न हो गया। अयोध्या में भगवान श्री राम के राजतिलक के बाद सीता जी द्वारा हनुमान को दी गई माला पर राम नाम अंकित न होने पर गुस्साए हनुमान का क्रोध और उसके बाद राम की भक्ति में अपना हृदय चीरकर दिखाने वाले हनुमान की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। रविग्राम के रामलीला मैदान में राज्याभिषेक का यह समारोह देर शाम तक चला, जिसमें राजदरबार बहुत ही आकर्षक ढंग से भव्यता के साथ सजाया गया था। बिजली की विशेष रोशनी में नहाया अयोध्या का राजदरबार जनता में आकर्षण का केंद्र भी बना रहा।

रामलीला में मुख्य किरदारों के अलावा हारमोनियम पर विजय सकलानी और कैलाश भट्ट, तबला पर परवीन डिमरी तथा कार्यक्रम का संचालन मुरलीसिंह राणा ने किया। इस मौके पर प्रवेश डिमरी, समीर डिमरी, अमित डिमरी, हर्षवर्धन भट्ट, राजेंद्र डिमरी, डॉ संजय डिमरी, आदि मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोला सिलाई कला केंद्र

केएस असवाल  गौचर : सभासद विनीत रावत के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल ने गौचर में खोला सिलाई कला केंद्र नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मुख्य बाज़ार वार्ड नंबर 6 में पालिका परिषद के सभासद विनीत रावत के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं […]

You May Like