ज्योतिर्मठ : माताओं से मिलता है परिवार में मातृत्व : चंद्रकला

admin

माताओं से मिलता है परिवार में मातृत्व : चंद्रकला

संजय कुंवर

बड़ागांव, ज्योतिर्मठ : सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती चंद्रकला परमार ने परिवार में नारी की भूमिका को बताते हुए कहा कि परिवार में माता से मिलति है मातृत्व समाज में नारी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज नारी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है यह भारत की संस्कृति ही है जहां माता को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। इसी क्रम में‌ कुटुंबू प्रबोधन पर बोलते हुए श्रीमती शशि थपलियाल ने कहा संयुक्त परिवार हमारी संस्कृति की पहचान है। जहां धीरे-धीरे समाज एकल‌परिवार के प्रति आकर्षित हो रहा है इस प्रकार से हमारे संस्कारों का हनन हो रहा है।

इस अवसर पर सैनिक परिवार की मां श्रीमती रामादेवी एवं कई पीढियां से संयुक्त परिवार में रह रही माता श्रीमती मथुरा देवी को विशिष्ट माता सम्मान दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजका श्रीमती ममता भट्ट ने किया। उक्त अवसर पर विद्यालय स्टाफ दिव्या भंडारी, अंजू असवाल, मंजू कपरवाण, उषा पवार, ग्राम प्रधान बड़ागांव श्रीमती नीमा थपलियाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण माताएं उपस्थिति रही।

Next Post

ज्योतिर्मठ : जान हथेली पर रखकर युवाओं ने गाय का किया सफल रेस्क्यू

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : युवाओं ने खतरों के बीच साहस दिखाकर टीवी टावर नाले से गाय का किया सफल रेस्क्यू। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के टीवी टावर सुनील एरिया में एक नाले के समीप बुरी तरह फंसे एक जख्मी गाय का टीवी टावर के स्थानीय युवाओं और पालिका के पर्यावरण मित्रो […]

You May Like