ज्योतिर्मठ : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया केवि स्थापना दिवस

Team PahadRaftar

केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ के स्थापना दिवस का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जोशीमठ का मंगलवार को स्थापना दिवस का आयोजन बड़ी धूम-धाम के साथ किया गया। इस दौरान बच्चों विभिन्न परिधानों में नजर आए। वहीं एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसी समा बांधी की हर कोई अपनी भारतीय संस्कृति में खो गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेश्वरी शाह अध्यक्ष नगर पालिका जोशीमठ, विशिष्ट अतिथि अनूप नेगी ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ, विजय कुमार कमांडेंट आईटीबीपी वाहनी प्रथम (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति ) प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वन्दना और स्वागतगीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि का किया स्वागत

विजय कुमार कमांडेंट आई टी बी पी वाहनी प्रथम (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति ) स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों द्वारा विज्ञान, गणित,टीचिंग लर्निंग मटेरियल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसको अतिथि ने देखकर काफी सराहा है। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने सिद्ध किया कि ‘भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा।

कार्यक्रम के अन्तिम चरण में प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : डांडो गांव में भालू के आंतक से दहशत में लोग, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भालू का आतंक बरकरार , भालू प्रभावित डांडो गांव में वन विभाग लगाएगा पिंजरा संजय कुंवर ज्योतिर्मठ नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन भी परेशान है कि आखिर ये भालू शीत निंद्रा […]

You May Like