
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : विकास खंड सभागार में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सहित ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न।
विकास खंड ज्योतिर्मठ चमोली के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख,ज्येष्ठ उप कनिष्ठ उप प्रमुख सहित सदस्य गणों का शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक सभागार ज्योर्तिमठ में बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुआ। सबसे पहले उप जिला अधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्र शेखर वशिष्ठ द्वारा प्रमुख क्षेत्र पंचायत ज्योतिर्मठ अनूप नेगी को पद ओर गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद ज्येष्ठ उप प्रमुख ओर कनिष्ठ उप प्रमुख को शपथ दिलाई। बाद में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी द्वारा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य को भी शपथ दिलाई। इस दौरान पूरा सभागार खचाखच भरा रहा। खंड विकास अधिकारी ज्योतिर्मठ मोहन प्रसाद जोशी ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सभी जन प्रतिनिधि गणों ओर विकास खंड कार्मिकों के साथ क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

