ज्योतिर्मठ : जिपां अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने किया पैनखंडा महोत्सव में तीसरे दिन का शुभारंभ

admin

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : पैनखंडा महोत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट द्वारा किया गया। उनके साथ ढाक वार्ड जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला, जिपंस रमा राणा, जिपांस महेंद्र सिंह नेगी, जिपांस संतोषी, टीएचडीसी के परियोजना प्रबंधक गिरधारी लाल विशिष्ट अतिथि रहे।

मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ज्योति विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, वहीं महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि वे जोशीमठ को ओबीसी की केंद्रीय सूची में दर्ज कराने को हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने तपोवन न्याय पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये तथा सलूड़ में संग्रहालय निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने पैनखंडा क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहभागिता से मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख श्री अनूप सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष श्री हंसा सिंह भंडारी, मेला उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार, शौरभ राणा, प्रवेश डिमरी, प्रदीप पंवार, दिगम्बर बिष्ट, सुरेन्द्र फरस्वान, नरेन्द्र रावत, महेंद्र नम्बूरी, लक्ष्मण बिष्ट, राजेश्वरी भंडारी, दिक्का देवी, देवेन्द्र रावत, भगवती नम्बूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पैनखंडा महोत्सव 2025 के इस तृतीय दिवस ने सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक सहभागिता एवं जनसमर्थन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

Next Post

गौचर : गंगा घाटी के गांवों रानों, बमोथ और करछुना में पांडव लीला की तैयारियां जोरों पर

गंगा घाटी के गांवों रानों, बमोथ और करछुना में पांडव लीला आयोजन की तैयारियां शुरू केएस असवाल  गौचर  : जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखंड पोखरी के दूरस्थ क्षेत्र गंगा घाटी के गांव रानों, बमोथ और करछुना में आयोजित होने वाले पांडव लीला की तैयारियों में ग्रामवासी जुटे हुऐ हैं। सर्दी […]

You May Like